वाणिज्य मंत्रालय ने भंडारण-आधारित ई-कॉमर्स निर्यात के लिए प्रक्रिया अधिसूचित की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-08-2026
Commerce Ministry notifies procedure for storage-based e-commerce exports
Commerce Ministry notifies procedure for storage-based e-commerce exports

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वाणिज्य मंत्रालय ने ऑनलाइन कंपनियों के लिए भंडारण-आधारित सीमा-पार ई-कॉमर्स निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं को बुधवार को अधिसूचित किया।
 
सरकार ने हाल ही में विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल निर्यात के उद्देश्य से भंडारण रखने की अनुमति दी थी।
 
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘निर्यातक ‘ऑन-रिकॉर्ड’ के पंजीकरण, भंडारण प्रबंधन, विक्रेता की दृश्यता, ‘रिवर्स लॉजिस्टिक’, अनुपालन प्रमाणन, विवाद निपटान और इससे जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं सहित भंडारण-आधारित सीमा-पार ई-कॉमर्स सुविधा ढांचे के क्रियान्वयन की परिचालन प्रक्रियाएं तत्काल प्रभाव से अधिसूचित की जाती हैं।’’