दिल्ली में सुबह छाये रहे बादल

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 08-10-2025
Cloudy morning in Delhi
Cloudy morning in Delhi

 

नयी दिल्ली
 
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बादल छाये रहे और शहर का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम और रिज स्टेशनों पर क्रमशः 52.6 मिमी और 40.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है।