मुख्यमंत्री ने मॉनेस्ट्री मार्केट में फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-03-2026
Chief Minister laid the foundation stone of the foot over bridge at Monastery Market.
Chief Minister laid the foundation stone of the foot over bridge at Monastery Market.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों सहित सभी निवासियों का सम्मान करती है।
 
गुप्ता उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मॉनेस्ट्री मार्केट में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की आधारशिला रखने के दौरान एक समारोह को संबोधित कर रही थीं।
 
इस क्षेत्र में लद्दाख के कई परिवार रहते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा "जियो और जीने दो" के सिद्धांत का पालन किया है और आत्मरक्षा के अलावा कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया है।
 
गुप्ता ने कहा, “आज दुनिया को महात्मा बुद्ध के शांति के संदेश को याद रखने की जरूरत है। दुनिया में जहां आतंकवाद व्याप्त है, वहीं हमारा देश शांतिपूर्ण बना हुआ है। भारत हमेशा से 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत पर चलता आया है। हमने कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया। अगर हमने हथियार उठाए भी हैं, तो सिर्फ आत्मरक्षा के लिए।”