चेन्नई के मंदिर में हाथियों को पीड़ा से बचाने के लिए मशीनी हाथी का होगा उपयोग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-03-2026
Chennai temple to use mechanical elephant to save elephants from pain
Chennai temple to use mechanical elephant to save elephants from pain

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चेन्नई के श्री शक्ति विनयगर मंदिर में भक्ति और नवाचार का संगम देखने को मिला, जहां पांच मोटर से संचालित होने वाला मशीनी हाथी तमिलनाडु के धार्मिक परिदृश्य में एक अत्याधुनिक बदलाव का प्रतीक बन गया है।
 
अभिनेता सोनू सूद और उनके बेटे अयान ने पेटा इंडिया (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) तथा ‘पीपल फॉर कैटल इन इंडिया’ के सहयोग से मंदिर को ‘ऐरावतम’ नामक वास्तविक हाथी के आकार का रोबोटिक हाथी भेंट किया, ताकि पवित्र अनुष्ठानों में जीवित जानवरों को कष्ट न सहना पड़े।
 
तीन मीटर ऊंचे फाइबरग्लास से बने इस रोबोटिक हाथी का अनावरण सोमवार को ऑर्डिनेंस क्लोथिंग फैक्टरी के मुख्य महाप्रबंधक बी. एस. रेड्डी ने चेंडा मेलम और नादस्वरम की धुनों के बीच किया।
 
करीब 500 किलोग्राम वजनी और पहिए लगे मंच पर खड़ा यह यांत्रिक हाथी सिर हिला सकता है, पूंछ हिला सकता है और पानी छिड़क सकता है।
 
अपने परोपकारी कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले सूद ने कहा कि जब भक्ति और करुणा का संगम होता तो सर्वाधिक दिव्यता नजर आती है।
 
पेटा इंडिया के ‘कम्पैशनेट यूथ अवॉर्ड’ विजेता अयान ने कहा कि इस पहल से असली हाथी जंगल में अपने परिवारों के साथ रह सकेंगे।