चांडी ओमन ने एनएसएस प्रमुख सुकुमारन नायर का बचाव किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-08-2026
Chandy Oommen defends NSS chief Sukumaran Nair
Chandy Oommen defends NSS chief Sukumaran Nair

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस विधायक चांडी ओमन ने मंगलवार को नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) के महासचिव जी. सुकुमारन नायर की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘केरल के लिए अनमोल’’ बताया।
 
ओमन की यह टिप्पणी केरल कांग्रेस (बी) के नेता के. बी. गणेश कुमार द्वारा नायर की कड़ी आलोचना किए जाने के बाद आई है।
 
‘नायर सर्विस सोसाइटी’ केरल में नायर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है।
 
ओमन ने नायर का अपमान करने के प्रयासों को ‘‘बेहद घृणित’’ बताया। नायर के सार्वजनिक आचरण का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की अपनी शैली होती है। उस शैली को तोड़-मरोड़कर अलग तरीके से पेश करना सही नहीं है।’’
 
ओमन ने पत्रकारों से कहा कि सुकुमारन नायर ‘‘केरल के सार्वजनिक जीवन की सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक’’ हैं। उन्होंने नायर को ‘‘केरल के लिए अनमोल’’ बताया।
 
कुमार ने एनएसएस के आंतरिक प्रबंधन को लेकर आरोप लगाए थे और नियुक्तियों तथा वित्तीय लेनदेन पर सवाल उठाए थे।
 
उन्होंने कहा था कि वह नायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे, बल्कि अपने आरोपों को ‘‘जनता की अदालत’’ के सामने रखेंगे।