आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की तथा उन्हें सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं दी।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने मोदी को सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है।
शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कामों से राजस्थान 2047 तक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।