महाराष्ट्र में कार और ट्रक मे आग लगी, पांच लोग बाल बाल बचे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-05-2026
Car and truck catch fire in Maharashtra, five people have a narrow escape
Car and truck catch fire in Maharashtra, five people have a narrow escape

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार तड़के अलग-अलग घटनाओं में एक कार और एक ट्रक में आग लग गई। इन हादसों में पांच लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचायी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, सुबह 4:06 बजे मुंबई-नासिक राजमार्ग पर साकेत पुल के पास चार दोस्तों को ले जा रही कार में अचानक आग लग गई।
 
उन्होंने बताया, “जैसे ही वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं, चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।” इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 4:54 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
 
एक अन्य घटना में, सुबह 4:33 बजे कैसलमिल नाका स्थित अंबेघोसाले झील के पास खड़े एक ट्रक में आग लग गई। तड़वी ने बताया कि आग से ट्रक के चालक केबिन को नुकसान पहुंचा।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ और दमकलकर्मियों ने सुबह 5:05 बजे तक आग बुझा दी।
 
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आग लगने की घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।