आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी कैबिनेट के बहुप्रतीक्षित विस्तार को इसी सप्ताह अंतिम रूप देंगे।
मुख्यमंत्री नयी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं जहां वह संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों और सूखे की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
शिवकुमार राज्य सरकार के लंबित मामलों को लेकर वरिष्ठ वकीलों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे।
उनका मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान के नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है जिस दौरान कैबिनेट विस्तार के विवरण को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद भी आलाकमान के साथ होने वाली इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।