‘बोंगोपेक्स 2025’: कोलकाता में 14 से 17 नवंबर तक डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 16-10-2025
‘Bongopex 2025’: Philatelic exhibition to be held in Kolkata from November 14 to 17, showcasing West Bengal's heritage and postal culture
‘Bongopex 2025’: Philatelic exhibition to be held in Kolkata from November 14 to 17, showcasing West Bengal's heritage and postal culture

 

कोलकाता

पश्चिम बंगाल डाक सर्किल अपनी प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘बोंगोपेक्स 2025’ के 10वें संस्करण का आयोजन 14 से 17 नवंबर के बीच कोलकाता के साइंस सिटी में करेगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ डाक अधिकारी ने दी।

यह प्रदर्शनी न केवल डाक टिकट संग्रह के शौकीनों को एक मंच प्रदान करेगी, बल्कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक महत्व को भी विषयगत और प्रतिस्पर्धी संग्रहों के माध्यम से उजागर करेगी।

इस आयोजन में विभिन्न कैटेगरी में टिकट संग्रह की प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमें युवा और वरिष्ठ दोनों वर्गों के philatelists भाग लेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य डाक टिकटों के माध्यम से इतिहास, कला, विज्ञान और सामाजिक विषयों को आम जनता के सामने प्रस्तुत करना है।

पश्चिम बंगाल सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार ने बुधवार को कोलकाता स्थित योगायोग भवन में आयोजित एक समारोह में इस कार्यक्रम की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया। उन्होंने इसे राज्य की डाक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इससे पहले, सितंबर 2025 में डाक विभाग की सचिव वंदिता कौल ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से तैयार ‘बोंगोपेक्स 2025’ के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया था।

डाक विभाग के अनुसार, यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए निःशुल्क होगी और छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम और वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे।