BJP leader Shubhendu Adhikari leading from Bhawanipur seat in West Bengal.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच टीवी चैनलों से मिले शुरुआती रुझानों में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर आगे हैं।
निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती फिलहाल जारी है, जिसके बाद ईवीएम से गिनती की जाएगी।
‘इंडिया टुडे’ और ‘रिपब्लिक बांग्ला’ द्वारा प्रसारित प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे हैं।
भवानीपुर सीट परंपरागत रूप से टीएमसी का गढ़ रही है और मुख्यमंत्री का इस सीट से करीबी नाता रहा है।
मतगणना के आगे के दौर पूरे होने के साथ रुझान में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। टीवी चैनलों के अनुसार रुझानों में नंदीग्राम सीट पर भी अधिकारी आगे हैं।