भाजपा ने भगवान राम, भगवान शिव पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आलोचना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
BJP criticises Telangana CM over remarks on Lord Ram, Lord Shiva
BJP criticises Telangana CM over remarks on Lord Ram, Lord Shiva

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की भगवान राम और भगवान शिव के संबंध में हाल में की गई टिप्पणियों की बुधवार को आलोचना की और कांग्रेस पर हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया।
 
रेड्डी ने सोमवार को दावा किया था कि कांग्रेस सिर्फ दक्षिण में सफल है, उत्तर के राज्यों में नहीं, क्योंकि ‘‘भाजपा ने भगवान राम को हथिया लिया है, जिन्हें उत्तर में पूजा जाता है, जबकि दक्षिणी राज्यों में शिव की पूजा होती है।’’
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने यहां एक मीडिया संगठन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, ‘‘शिव गरीबों के भगवान हैं, राम अमीरों के भगवान हैं और भाजपा अमीरों की पार्टी है।’’
 
उन्होंने कहा था, ‘‘हम द्रविड़ हैं। यहां (उत्तर भारत में) लोग आर्य हैं। हम भगवान शिव के भक्त हैं और ये भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को हथिया लिया। यह भावना और आस्था से जुड़ा विषय है।’’