आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने के लिए एक लाख रुपये देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवार के घर से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मामला नगर निगम के वार्ड 49 का है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने भाजपा उम्मीदवार अमित सारस्वत पर नामांकन वापस लेने के लिए एक लाख रुपये देने का आरोप लगाया है।
सेन ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से भी शिकायत की है।
भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि रोहित की शिकायत पर पुलिस उनके घर पहुंची और वहां से एक लाख रुपये बरामद किए गए।