द्रमुक नेता राजा का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद भाजपा ने स्टालिन से सफाई देने को कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-04-2026
BJP asks Stalin to clarify after DMK leader Raja's audio clip surfaces

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने शुक्रवार को मांग की कि राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को द्रमुक सांसद ए. राजा के कथित ऑडियो टेप पर अपनी सफाई देनी चाहिए। तिरुपति का कहना है कि यह क्लिप सत्ताधारी पार्टी के सामाजिक न्याय के प्रति वास्तविक रुख को उजागर करती है।
 
सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट ऑडियो क्लिप जारी की गई है, जिसमें कथित तौर पर राजा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बिताए अपने समय के बारे में शिकायत व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में उन्हें अंततः निचली अदालत ने बरी कर दिया था।
 
ऑडियो में, वक्ता (माना जा रहा है कि राजा) दावा करते हैं कि तिहाड़ जेल में उनके बंद रहने के दौरान द्रमुक नेतृत्व ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि दो महीने तक उनसे पार्टी का कोई नेता मिलने नहीं आया, जब तक कनिमोझी को भी जेल में नहीं लाया गया।
 
तिरुपति ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह द्रविड़ मॉडल, सामाजिक न्याय के प्रति द्रमुक के रवैये को दर्शाता है। राजा स्पष्ट रूप से कहते हैं कि वह जेल में थे और कनिमोझी के तिहाड़ जेल आने तक द्रमुक की तरफ से कोई भी उनसे मिलने नहीं आया।’’
 
द्रमुक नेतृत्व को इन दावों का खंडन करने की चुनौती देते हुए, तिरुपति ने कहा कि ऑडियो जारी करने वाले व्यक्ति ने खुलेआम द्रमुक नेतृत्व को चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उस पर मुकदमा करें।
 
तिरुपति ने कहा, ‘‘स्टालिन और राजा दोनों को इस मामले पर सफाई देनी होगी।’’