BJP and Shiv Sena leaders in Buldhana argue over the 'ownership' of an expensive car
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के एक भाजपा पदाधिकारी ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक ठेकेदार ने एक व्यक्ति को ‘कमीशन’ में एक महंगी कार दी थी।
बुलढाणा जिला भाजपा अध्यक्ष विजयराज शिंदे ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गायकवाड़ ने स्पष्ट किया कि लैंड रोवर डिफेंडर कार उनके रिश्तेदार और ठेकेदार की है, जिन्होंने इसे ऋण पर खरीदा था।
इससे पहले आरोप लगाया गया था कि शिंदे ने 1.50 करोड़ रुपये की कार खरीदी है।
शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले कहा गया था कि मैंने यह महंगी कार खरीदी है, जो हास्यास्पद दावा है। आज बुलढाणा में एक डिफेंडर कार आई है, जो एक ठेकेदार के नाम पर पंजीकृत है। मीडिया को इस बात की जांच-पड़ताल करनी चाहिए कि उस कार का मालिक कौन है और ठेके के लिए कमीशन किसे मिला।’’
गायकवाड़ ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।