आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे निशांत कुमार (नीतीश के पुत्र) शुक्रवार को पहली बार पार्टी के एक आधिकारिक कार्यक्रम में साथ नजर आए।
इस कार्यक्रम में सांसदों और विधायकों के लिए सार्वजनिक जीवन से जुड़ा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
नीतीश कुमार ने इसी वर्ष अप्रैल में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी अध्यक्ष का पद अपने पास बरकरार रखा है।
उन्होंने जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय ‘ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया, जिसका संचालन ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च’ द्वारा किया जाएगा।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार में 44 वर्षीय निशांत कुमार मंत्री हैं। निशांत उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया। दोनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पिता-पुत्र के समर्थन में नारे लगाए।