हैदराबाद।
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (मानू), हैदराबाद में प्रतिष्ठित मौलाना आजाद स्मृति व्याख्यान देंगे।
मौलाना आजाद दिवस समारोह के संयोजक प्रो. मोहम्मद अब्दुल सामी सिद्दीकी के अनुसार, बिहार के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने और व्याख्यान देने की सहमति दे दी है। यह कार्यक्रम 11 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे मानू परिसर स्थित सीडीओई ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
इस व्याख्यान का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मानू के आईएमसी यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस व्याख्यान से जुड़ सकें।