राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-02-2026
Biennial elections for 37 Rajya Sabha seats will be held on March 16.
Biennial elections for 37 Rajya Sabha seats will be held on March 16.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होंगे। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

ये सीट महाराष्ट्र (सात सीट), ओडिशा (चार सीट), तेलंगाना (दो सीट), तमिलनाडु (छह सीट), छत्तीसगढ़ (दो सीट), पश्चिम बंगाल (पांच सीट), असम (तीन सीट), हरियाणा (दो सीट), हिमाचल प्रदेश (एक सीट) एवं बिहार (पांच सीट) में दो एवं नौ अप्रैल को रिक्त हो रही हैं और चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी।
 
स्थापित चलन के अनुसार, 16 मार्च को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।
 
जिन सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), अभिषेक सिंघवी (कांग्रेस), साकेत गोखले (तृणमूल कांग्रेस), रामदास अठावले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले), एम थंबीदुरई (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और तिरुची शिवा (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) शामिल हैं।