भुवनेश्वर : सड़क से फिसलकर धान के खेत में गिरी बस, 30 यात्री घायल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-08-2026
Bhubaneswar: Bus skids off road and falls into paddy field, 30 passengers injured
Bhubaneswar: Bus skids off road and falls into paddy field, 30 passengers injured

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा के नयागढ़ जिले में मंगलवार को एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क से फिसलकर धान के खेत में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नयागढ़ बाईपास पर रात करीब दो बजे हुआ, जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
 
उन्होंने कहा, “40 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जा रही बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद बाईपास से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी।”
 
अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय बस कंधमाल के दारिंगबाड़ी से आ रही थी और हादसे के बाद यात्रियों ने आगे का शीशा तोड़कर वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
 
उन्होंने कहा कि सभी घायल यात्रियों को पास के नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया।