बंगाल के मुख्यमंत्री ने घाटल मास्टर प्लान के लिए 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Bengal CM announces allocation of Rs 1,200 crore for Ghatal Master Plan
Bengal CM announces allocation of Rs 1,200 crore for Ghatal Master Plan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बार-बार आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए बुधवार को घाटल मास्टर प्लान हेतु 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।

उन्होंने स्थानीय विधायकों और अधिकारियों को मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
 
मुख्यमंत्री पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस वित्त वर्ष में घाटल मास्टर प्लान के लिए 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे। केंद्र 50 प्रतिशत राशि देगा और शेष खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मास्टर प्लान के लिए जमीन खरीदने के वास्ते हमें आपदा प्रबंधन विभाग से कुछ धनराशि मिलेगी। हमने स्थानीय विधायकों से मास्टर प्लान का काम तेजी से आगे बढ़ाने को कहा है।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद मास्टर प्लान के तहत काम युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए और मानसून का मौसम शुरू होने से पहले अगले साल जून तक इसे पूरा कर लिया जाना चाहिए।
 
शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘‘गलत नीतियों’’ की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31वें स्थान पर खिसक गया।
 
उन्होंने कहा कि बाल विवाह के मामले में भी पश्चिम बंगाल की स्थिति बेहद खराब है और वह इस मामले में जम्मू-कश्मीर के साथ ‘‘प्रतिस्पर्धा’’ कर रहा है।