आवाडा समूह ने 2,150 मेगावाट की परियोजनाओं के लिए जुटाए 1.3 अरब डॉलर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
Avaada Group raises $1.3 billion for 2,150 MW projects
Avaada Group raises $1.3 billion for 2,150 MW projects

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आवाडा समूह ने गुजरात और महाराष्ट्र में 2,150 मेगावाट की अपनी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 1.3 अरब डॉलर की वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है।
 
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आरईसी लिमिटेड और केनरा बैंक सहित भारतीय वित्तीय संस्थानों ने चार विशेष प्रयोजन इकाइयों (एसपीवी) के माध्यम से इस वित्तपोषण को मंजूरी दी है।
 
इसमें 1.35 गीगावाट (1,350 मेगावाट) की हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं और 800 मेगावाट की यूटिलिटी स्तर की सौर ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। इनका विकास महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) और गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) जैसी प्रमुख राज्य बिजली वितरण कंपनियों के लिए किया जा रहा है।
 
इन परियोजनाओं के तहत गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर 3,000 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता और 450 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी।