Assam Police reached Pawan Khera's residence in the national capital, Delhi Police is helping.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े एक मामले के संबंध में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने यहां पहुंचने पर औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम भी जांच में शामिल हो गई और प्रक्रिया में सहयोग कर रही है।
यह घटनाक्रम उस राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है, जब शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से ली गई ‘‘झूठी जानकारी’’ के आधार पर उनकी पत्नी के कथित कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने इन आरोपों को असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश और दंडनीय अपराध बताया।
हाल ही में पवन खेड़ा ने शर्मा की पत्नी की कथित विदेशी संपत्तियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस कार्रवाई शुरू हुई।