आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय टीम एशियाई खेलों की सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से 0 . 2 से हार गई ।
भारत ने ग्रुप सी में मंगोलिया और लाओ को हराया जबकि चीनी ताइपै से पराजय का सामना करना पड़ा ।
भारतीय टीम में जय मीणा, आर्यन ठाकुर, योगेश चौधरी , अनिकेत पाटिल और ओम यादव हैं ।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में वे इंडोनेशिया से हार गए जिसमें फर्नांडो सांगेर, टियो हुतारूक, मोहम्मद फालेवी, रिजकी लालुयान और बागुस प्राडेवा थे ।
जय मीणा और योगेश चौधरी को पुरूष युगल मुकाबले में टियो और फर्नांडो ने हराया । आर्यन ठाकुर को पुरूष एकल में बागुस ने मात दी । तीसरा मैच रद्द कर दिया गया ।
सॉफ्ट टेनिस एक रैकेट वाला खेल है जिसकी शुरुआत इन एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहे जापान में हुई थी। इसमें खिलाड़ी अंक बनाने के लिए नेट के ऊपर से एक नरम और हल्की रबर की गेंद को मारते हैं।