आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी खेमे के चौथे विधायक ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, जिससे 234 सदस्यीय सदन में विपक्षी दल की संख्या 47 से घटकर 43 रह गई।
अंबासमुद्रम के विधायक ई. सुबैया ने तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे. सी. डी. प्रभाकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। यह घटनाक्रम अन्नाद्रमुक प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी खेमे द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से 25 मई को इस्तीफा दे चुके तीन विधायकों के त्यागपत्र न स्वीकार करने के अनुरोध के बाद सामने आया।
प्रभाकर ने बाद में कहा कि सुबैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
पलानीस्वामी गुट ने विधायकों के इस कदम के पीछे कथित कानूनी और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला दिया और विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह उन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार न करें।
पार्टी का दावा है कि तीनों विधायक इस्तीफा अधिसूचित होने से पहले ही सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए थे।
सुबैया, सी वी षणमुगम-एस पी वेलुमणि खेमे के चौथे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है। सुबैया ने कहा कि उन्होंने यह कदम अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के हित में उठाया है।तनाव को लेकर चिंताओं को तुरंत बढ़ा देती हैं।’’