Announcement of the conferral of the Sahitya Akademi Fellowship upon Dr. Pratibha Ray, Lakhmi Khilani, and Abdus Samad.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
डॉ. प्रतिभा राय (उड़िया), लख्मी खिलाणी (सिंधी) तथा अब्दुस समद (उर्दू) को साहित्य अकादमी की महत्तर सदस्यता प्रदान की जाएगी।
साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद की 30 मार्च 2026 को हुई बैठक में महत्तर सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
साहित्य अकादमी द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
साहित्य अकादमी महत्तर सदस्यता, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।
यह एक दुर्लभ सम्मान है, जो सामान्यतः भारतीय साहित्य की अमर विभूतियों के लिए आरक्षित है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि पद्म भूषण से अलंकृत डॉ. प्रतिभा राय एक विख्यात उड़िया लेखिका, विदुषी हैं। उनके सृजन का भंडार पचास से अधिक कृतियों का विशाल संग्रह है। उनके दीर्घ एवं गौरवपूर्ण साहित्यिक जीवन में उन्हें पद्म भूषण, ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा सारला पुरस्कार सहित अनेक सम्मान, पुरस्कार एवं अभिनंदन प्राप्त हुए हैं।