Anna Hazare's health improving, advised to stay in hospital for two more days: aide
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गुर्दे में संक्रमण के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की हालत में सुधार हो रहा है तथा उन्हें दो दिन और चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। उनके करीबी सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हजारे (89) को सोमवार रात को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण के संकेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।
उनके करीबी सहयोगी ने बताया, ‘‘हजारे को गुर्दे में संक्रमण के इलाज के लिए मुंबई लाया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना होगा।’’
उन्होंने बताया कि हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है और अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अधिक आराम करने की सलाह दी है।
सहयोगी के अनुसार, हजारे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। बुधवार को उनके सहयोगियों को बताया गया था कि उन्हें निगरानी के लिए बॉम्बे अस्पताल में दो दिन और भर्ती रखा जाएगा। अब उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में रहने की अवधि बढ़ा दी गई है।