Andhra Pradesh Governor and Chief Minister wish Jagan Mohan Reddy on his birthday
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी को रविवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नज़ीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु प्रदान करें।”
मुख्यमंत्री नायडू ने जगन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वाईएस जगन मोहन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”
इसी बीच, वाईएसआरसीपी के सदस्यों ने जर्मनी, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड के समर्थकों के साथ नीदरलैंड के आइंडहोवेन में पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।