आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एक मार्च (भाषा) वेटलापलेम स्थित पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। जिले के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
काकीनाडा जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएम एंड एचओ) जे. नरसिम्हा नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रविवार रात नौ बजे एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।’’
काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखे बनाने की एक लाइसेंस प्राप्त इकाई में 28 फरवरी को हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि फिलहाल चार से पांच लोगों की हालत गंभीर हैं, जिनमें से कुछ 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।