आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली प्रवासी भारतीय छात्रा धन्या वसंत ने ऑस्ट्रेलिया में ‘डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार 2026’ जीता है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उन्हें यह पुरस्कार 28 सितंबर को सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स के संसद में सामुदायिक सेवा, युवा नेतृत्व और शांति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तेलुगु मूल की प्रवासी भारतीय 12वीं कक्षा की छात्रा धन्या वसंत ने ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार 2026 जीता।’’
वसंत ने महज 12 वर्ष की उम्र में ‘ए लिटिल लाइब्रेरी’ की स्थापना की थी और इसकी शुरुआत वेस्टमीड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल को 200 किताबें दान करने के साथ की थी।