नई दिल्ली:
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में हिस्सा लेने के लिए ईरान का संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम नई दिल्ली पहुंच गया। यह मंच सोमवार से शुरू होने वाला है।ईरानी समाचार एजेंसी इरना (IRNA) के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में ईरानी संसद की प्रेसीडिंग कमेटी के सदस्य अहमद नादेरी, ईरान-भारत संसदीय मैत्री समूह के प्रमुख अब्बास मोग्तदाई खुरासगानी और इस समूह के उपप्रमुख अली हद्दादी शामिल हैं।
नई दिल्ली पहुंचने पर भारतीय सांसद गुलाम अली खटाना और यूसुफ पठान के साथ भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
‘जन-केंद्रित विकास’ पर होगा मंथन
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की थीम ‘जन-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए संसदों की भूमिका’ रखी गई है।वहीं, इस आयोजन के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नारा ‘ईरानी प्राधिकार, एक नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और एकतरफावाद का मुकाबला’ है।
ब्रिक्स समूह में वर्तमान में 11 देश शामिल हैं। इनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अर्जेंटीना के नाम शामिल हैं।