अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
Amit Shah salutes the valour of the armed forces in Operation Sindoor

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत का एक ‘‘युगांतकारी अभियान’’ है जो देश के दुश्मनों को सशस्त्र बलों की अचूक प्रहार क्षमता की हमेशा याद दिलाता रहेगा।
 
शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि इतिहास इस दिन को सशस्त्र बलों की सटीक प्रहार क्षमता, देश की एजेंसियों की सावधानीपूर्वक खुफिया जानकारी और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के एक साथ सामने आने के ऐसे दिन के रूप में याद रखेगा, जब सीमा पार आतंकवाद के हर उस ठिकाने को नष्ट किया गया जिसने पहलगाम में आम नागरिकों पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस किया था।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह दिन हमारे दुश्मनों को यह भयावह संदेश देता रहेगा कि वे कहीं भी छिप जाएं, बच नहीं सकते। वे हमेशा हमारी नजर और हमारी भीषण मारक क्षमता के दायरे में हैं। आज के दिन, मैं हमारे बलों के अद्वितीय पराक्रम को सलाम करता हूं।’’
 
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत होने के बाद भारत ने पिछले साल सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमले किए गए थे।
 
इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था और पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के जवाब में हमले किए थे, हालांकि उनमें से ज्यादातर को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।
 
दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर हुई बातचीत के बाद 10 मई को सैन्य टकराव को रोकने पर बनी सहमति थी।