रेशमा खान शेरवानी : रेडियो की आवाज़, कैंसर से जंग और हौसले की मिसाल

Story by  फरहान इसराइली | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
Reshma Khan Sherwani: A voice on the radio, a battle against cancer, and an example of courage
Reshma Khan Sherwani: A voice on the radio, a battle against cancer, and an example of courage

 

फ़रहान इसराईली / जयपुर

कुछ आवाज़ें सिर्फ कानों तक नहीं पहुंचतीं, बल्कि लोगों की यादों और जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। रेडियो की दुनिया में ऐसी ही एक आवाज़ रेशमा खान शेरवानी की रही है। राजस्थान में तीन दशक से अधिक समय तक उनकी आवाज़ आकाशवाणी के जरिए घर-घर पहुंची। कभी युववाणी के कार्यक्रमों से उन्होंने नौजवानों को जोड़ा, तो कभी महिला जगत और शख्सियत जैसे कार्यक्रमों के जरिए समाज, संस्कृति और साहित्य की दुनिया से लोगों का परिचय कराया।

रेशमा खान ने आकाशवाणी को 37 साल 8 महीने दिए। फरवरी 1988 में ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के रूप में शुरू हुआ उनका सफर 2025 में असिस्टेंट डायरेक्टर और कार्यक्रम प्रमुख के पद से सेवानिवृत्ति के साथ पूरा हुआ। लेकिन उनकी कहानी को केवल एक सफल सरकारी अधिकारी के करियर के रूप में देखना उचित नहीं होगा।

यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने बदलते दौर में रेडियो की पहचान को करीब से देखा, बड़ी हस्तियों का साक्षात्कार लिया, अपनी मेहनत से भाषाएं सीखीं और जिंदगी के सबसे कठिन मोड़ पर कैंसर को भी चुनौती दी।

आज जयपुर के वैशाली नगर में रहने वालीं रेशमा खान के पास अनुभवों का ऐसा खजाना है, जिसमें आकाशवाणी का सुनहरा दौर, रेडियो की गिरती संस्थागत व्यवस्था, साहित्यिक हस्तियों की यादें और बीमारी से लड़ने का साहस सब कुछ शामिल है।

ss

22 साल की उम्र में शुरू हुआ आकाशवाणी का सफर

रेशमा खान का आकाशवाणी से जुड़ना किसी संयोग से कम नहीं था। करीब 22 साल की उम्र में उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से ऑल इंडिया रेडियो में जगह बनाई। फरवरी 1988 में उनकी पहली नियुक्ति ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के रूप में हुई।

नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखना उनके लिए आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अंग्रेजी साहित्य और इतिहास में एमए किया। बाद में ओपन यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई भी पूरी की। लगभग 11 साल की सेवा के बाद वे राजपत्रित अधिकारी बन गईं।

उनकी नौकरी का अधिकतर समय जयपुर में बीता। हालांकि, दो बार उन्हें दो-दो साल के लिए सवाई माधोपुर में भी रहना पड़ा। इस तरह उनके करीब 34 साल जयपुर आकाशवाणी से जुड़े रहे।रेशमा बताती हैं कि शुरुआत में उनकी आवाज़ ने स्टेशन के अधिकारियों का ध्यान खींचा।

स्टेशन डायरेक्टर ने उनका ऑडिशन लिया और उन्हें युववाणी कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल गई। यह कार्यक्रम देशभर में लोकप्रिय था। उनके लिए यह अनुभव बेहद खास था। वे याद करती हैं कि आकाशवाणी के गलियारों में कदम रखते ही उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वे किसी सेलिब्रिटी की दुनिया में आ गई हों।

dd

उर्दू विरासत में मिली, हिंदी मेहनत से सीखी

रेशमा खान के परिवार में उर्दू का अच्छा माहौल था। यह भाषा उन्हें विरासत में मिली थी। लेकिन अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के कारण हिंदी में काम करना उनके लिए शुरुआत में चुनौतीपूर्ण था।उन्होंने हिंदी किसी औपचारिक प्रशिक्षण से नहीं, बल्कि लगातार सुनकर और अभ्यास करके सीखी। रेडियो पर काम करते हुए उन्हें समझ आया कि भाषा केवल शब्दों का इस्तेमाल नहीं है। उसके साथ बोलने का अंदाज, आवाज़ का उतार-चढ़ाव और सामने वाले को सम्मान देने का सलीका भी जुड़ा होता है।

वे कहती हैं कि आकाशवाणी की अपनी एक तहजीब थी। वहां कलाकारों से बातचीत करने, उन्हें समझाने और कार्यक्रम तैयार करने का एक खास तरीका होता था। रेडियो में काम करने का मतलब केवल माइक के सामने बोलना नहीं था। यह जिम्मेदारी और अदब का काम था।

आगे चलकर वे कार्यक्रम अधिकारी बनीं। उन्होंने युववाणी, महिला जगत, उर्दू सेक्शन और साक्षात्कार आधारित कार्यक्रम 'शख्सियत' की जिम्मेदारी संभाली। बाद में आकाशवाणी जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख बनीं।

ss

कोरोना काल में रोजाना लाइव हुए 75 एपिसोड

रेशमा खान के करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय कोरोना महामारी का दौर भी रहा। 2019-20 के दौरान जब देश महामारी और लॉकडाउन की मुश्किलों से गुजर रहा था, तब उन्होंने 'हम होंगे कामयाब' नाम से एक विशेष कार्यक्रम श्रृंखला शुरू की।

इस श्रृंखला के 75 एपिसोड रोजाना लाइव प्रसारित हुए। उस समय लोगों के सामने स्वास्थ्य, मानसिक तनाव, अनिश्चितता और भविष्य को लेकर कई सवाल थे। ऐसे माहौल में रेडियो सूचना और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बना रहा। रेशमा के लिए यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था। यह उस दौर में आकाशवाणी की सामाजिक भूमिका का उदाहरण भी था।

आकाशवाणी के गिरते संसाधनों को लेकर चिंता

रेशमा खान की बातचीत में सबसे अधिक चिंता आकाशवाणी की मौजूदा स्थिति को लेकर दिखाई देती है। उन्होंने रेडियो का वह दौर देखा है, जब संस्थान के पास पर्याप्त कर्मचारी, अनुभवी कार्यक्रम अधिकारी और रचनात्मक काम के लिए जरूरी संसाधन हुआ करते थे।

उनके मुताबिक, प्रसार भारती की व्यवस्था आने के बाद संस्थान पर कमाई का दबाव बढ़ा। इसका असर कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर भी पड़ा।वे बताती हैं कि 2000 से 2005 के आसपास आकाशवाणी जयपुर में कर्मचारियों की संख्या लगभग 300 से 350 थी। आज यह संख्या घटकर करीब 92 रह गई है। कार्यक्रम विभाग में पहले लगभग 50 कर्मचारी हुआ करते थे, जबकि अब स्थायी कर्मचारियों की संख्या केवल 8 से 10 के आसपास रह गई है। उनके अनुसार, 2015 के बाद नई नियमित भर्ती भी नहीं हुई।

रेशमा का मानना है कि रेडियो को धीरे-धीरे बूढ़ा कर दिया गया है। अब युवाओं को भी अधिकतर अनुबंध पर रखा जाता है। ऐसे माहौल में उनसे लंबे समय तक संस्थान के प्रति वैसी प्रतिबद्धता की उम्मीद करना मुश्किल है, जैसी पहले के कर्मचारियों में दिखाई देती थी।उनके शब्दों में, रेडियो केवल अनुबंध और औपचारिकताओं से नहीं चलता। इसके लिए दिल, दिमाग और अपने काम के प्रति लगाव जरूरी है।

vv

अमिताभ बच्चन से गुलजार तक, यादों में बड़ी हस्तियां

रेशमा खान ने अपने लंबे करियर में साहित्य, संगीत और सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों से बातचीत की। इनमें नीरज, राहत इंदौरी और पंडित विश्वमोहन भट्ट जैसे नाम शामिल हैं।लेकिन उनके लिए सबसे यादगार अनुभव अमिताभ बच्चन से मुलाकात का रहा। वे उस समय करीब 22 साल की थीं और अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक थीं। जय महल पैलेस में दूरदर्शन की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ लगभग ढाई घंटे बिताने का अवसर मिला।

वे उस अनुभव को याद करते हुए कहती हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि अल्लाह ने उनकी कौन सी ख्वाहिश पूरी कर दी।भोपाल में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान उन्हें गुलजार के साथ एक सप्ताह बिताने का अवसर भी मिला। गुलजार से उन्होंने लिखने और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से कहने का सलीका सीखा।

ffशुरुआती दिनों में साक्षात्कार लेने को लेकर वे काफी घबराती थीं। तब इंटरनेट और गूगल जैसी सुविधाएं नहीं थीं कि किसी मेहमान के बारे में पहले से जानकारी जुटाकर सवाल तैयार कर लिए जाएं। कई वरिष्ठ लोग उन्हें हौसला देते थे और कहते थे कि घबराने की जरूरत नहीं है, वे अच्छा काम कर रही हैं।

आज उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ चुका है कि उनके मुताबिक प्रधानमंत्री या किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति से बातचीत करते हुए भी वे सहजता से सवाल पूछ सकती हैं और जवाब हासिल कर सकती हैं।

कोटा में जन्म, अजमेर में शिक्षा और जयपुर में पहचान

रेशमा खान का जन्म कोटा में हुआ। उनके पिता अब्दुल सलीम खान शेरवानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में कार्यरत थे। इस कारण परिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में रहना पड़ा। उनका बचपन कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बीता। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के माउंट कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की। परिवार दिल्ली भी रहा और अंततः अजमेर में बस गया।

उनके पिता को अजमेर का छोटा शहर और वहां का शैक्षणिक माहौल पसंद आया। रेशमा अपने जीवन को तीन हिस्सों में बांटकर देखती हैं। कोटा उनकी जन्मस्थली रहा, अजमेर शिक्षा की जमीन बना और जयपुर ने उन्हें पेशेवर पहचान दी।

उनके दादा अब्दुल वहीद खान शेरवानी आईपीएस अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में शुरू से ही नौकरी और शिक्षा को महत्व दिया जाता था।

शादी, परिवार और अधूरे रह गए दो सपने

1992 में नौकरी शुरू करने के चार साल बाद रेशमा खान की शादी उमरदीन खान से हुई, जिन्हें यूडी खान के नाम से भी जाना जाता है। उस समय वे राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी आरएएस में आ चुके थे। दोनों की मुलाकात मार्च में हुई और अप्रैल में शादी हो गई। उस समय दोनों ने अपने-अपने करियर को लेकर कुछ सपने देखे थे। उमरदीन कलेक्टर बनना चाहते थे और रेशमा किसी आकाशवाणी केंद्र की स्टेशन डायरेक्टर बनना चाहती थीं।

रेशमा कहती हैं कि अल्लाह ने उनके सपने पूरे किए, लेकिन पूरी तरह नहीं। पदोन्नति नहीं मिलने के कारण वे स्टेशन डायरेक्टर नहीं बन सकीं। हालांकि, उन्हें कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। दूसरी ओर, उमरदीन खान कलेक्टर बने और 2022 में एडिशनल सेक्रेटरी के पद से सेवानिवृत्त हुए।उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई के बाद रिसर्च कर रही है, जबकि छोटी बेटी साइकोलॉजी में बीएससी ऑनर्स कर रही है।

जब जिंदगी ने दी सबसे कठिन परीक्षा, ग्रेड फोर कैंसर से मुकाबला

रेशमा खान की जिंदगी का सबसे कठिन दौर 2022 में आया, जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला। उस समय उनका करियर अच्छी स्थिति में था। वे कार्यक्रम प्रमुख थीं और परिवार भी खुशहाल था। उन्हें लगता था कि जिंदगी उनकी योजना के मुताबिक चल रही है।

लेकिन बीमारी की जांच में ग्रेड फोर कैंसर सामने आया। डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि इलाज चुनौतीपूर्ण होगा और उन्हें बचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।रेशमा के भीतर हालांकि एक अलग ही भरोसा था। उन्होंने मन में ठान लिया कि वे हार नहीं मानेंगी। उनका संकल्प था, 'आई विल नॉट गो, आई विल फाइट इट।'

इलाज के दौरान परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। उनके पिता के लिए भी यह समय बेहद भावनात्मक था। जिस बेटी को उन्होंने हमेशा मजबूत और सक्रिय देखा था, उसे छह महीने तक कैंसर से जूझते देखना उनके लिए आसान नहीं था।लेकिन रेशमा ने बीमारी के दौरान भी अपनी जिंदगी जीने का