नेपाल समेत तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे परिचय पत्र

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-11-2026
Ambassadors of three countries, including Nepal, presented their credentials to President Murmu.
Ambassadors of three countries, including Nepal, presented their credentials to President Murmu.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नेपाल सहित तीन देशों के राजदूतों से परिचय पत्र प्राप्त किए।
 
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी ।
 
विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपने वालों में यूनान के राजदूत जॉर्जियोस पेटमेजाकिस, स्पेन के राजदूत अल्फ्रेडो मार्टिनेज सेरानो और नेपाल के राजदूत निश्चल नाथ पांडे शामिल थे।