एयर मार्शल तरुण चौधरी ने बिहार के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Air Marshal Tarun Choudhary pays courtesy call on the Governor of Bihar
Air Marshal Tarun Choudhary pays courtesy call on the Governor of Bihar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तरुण चौधरी (एवीएसएम, वीएसएम) ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान नागरिक-सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने तथा भारतीय वायु सेना और बिहार सरकार के बीच समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
 
राज्यपाल को पारस्परिक महत्व के मुद्दों पर राज्य प्रशासन के साथ हुई प्रगति से भी अवगत कराया गया।
 
बैठक में बिहटा हवाई अड्डे के भविष्य में संयुक्त उपयोग, आपदा-प्रतिक्रिया तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।