एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, उत्तराधिकारी की तलाश के लिए समिति का गठन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
Air India CEO Campbell Wilson resigns, committee formed to find successor
Air India CEO Campbell Wilson resigns, committee formed to find successor

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यूजीलैंड मूल के विल्सन पिछले चार वर्ष से टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
 
एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘ विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था। तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व दल बदलाव के लिए स्थिर स्थिति में हो।’’
 
बयान के अनुसार, नए उत्तराधिकारी की घोषणा होने तक विल्सन सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के पद पर बने रहेंगे।
 
एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने आने वाले महीनों में नए प्रमुख की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन किया है, जो उनके उत्तराधिकारी की तलाश करेगी।