After reaching Lucknow, Rahul left for Sultanpur, where he will record his statement in the court.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और यहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए, जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सांसद विधायक अदालत में पेश होंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गांधी अदालत की सुनवाई के लिए पहुंचे थे।
राय ने कहा, "वह विशेष रूप से सुनवाई के लिए आए हैं और उसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।"
गांधी शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे और वहां से उन्हें अदालत की सुनवाई के लिए सीधे सुल्तानपुर ले जाया गया।
सुल्तानपुर में कुछ कांग्रेस नेताओं ने गांधी की यात्रा से पहले 'सत्यमेव जयते' यानी सत्य की हमेशा जीत होती है, लिखे पोस्टर लगाए हैं।
यह मामला 2018 का है जब स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
पिछले पांच साल से मुकदमा चल रहा है. दिसंबर 2023 में, अदालत के समक्ष उपस्थित न होने पर गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।