After Asian Games, Indian women's hockey team will now try to dominate China in ACT also.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लगातार तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी गत चैम्पियन भारतीय टीम महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में मंगलवार को अपने से ऊंची रैंकिंग वाली और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन पर दबदबा बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी ।
जापान में एशियाई खेलों के फाइनल में चीन को 1 . 0 से हराने के अलावा भारतीय टीम ने अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप में भी उसे ड्रॉ पर रोका था ।
भारत तीन मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर है । जापान के भी तीन मैचों में नौ अंक है लेकिन गोल औसत के आधार पर वह भारत से पीछे है । टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली चीन तीन मैचों में चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है ।
भारत ने मलेशिया को 4 . 1 से, दक्षिण कोरिया को 2 . 1 और थाईलैंड को 7 . 0 से हराया ।
मुमताज खान ने तीन फील्ड गोल किये जबकि ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर तीन गोल दागे हैं । अनुभवी नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दो गोल किये जबकि सुनेलिटा टोप्पो ने पिछले मैच में पेनल्टी कॉर्नर रिबाउंड पर दो गोल दागे ।
अनुभवी सविता पूनिया की गैर मौजूदगी में गोलकीपर बिछू देवी खारीबम और बांसुरी सोलंकी ने अच्छा प्रदर्शन किया है ।