शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई ‘कायरतापूर्ण’: सुप्रिया सुले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
Action against people going to Delhi for peaceful protest is cowardly: Supriya Sule
Action against people going to Delhi for peaceful protest is cowardly: Supriya Sule

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई’’ की आलोचना करते हुए इसे सरकार का ‘‘कायरतापूर्ण’’ कदम बताया और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चुनाव सुधारों की मांग की।
 
सुले ने यहां ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि सरकार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाबंदियां लगाने के बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए थी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस कार्रवाई की निंदा करती हूं क्योंकि यह पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। वे दिल्ली में प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे और व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि किसी भी सरकार का ऐसा करना कायरतापूर्ण है। यह एक कड़ा शब्द है, लेकिन यह कायरतापूर्ण कदम है।’’
 
यह दलील दिए जाने पर कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी बातचीत के जरिए स्थिति को संभाल सकते थे।
 
उन्होंने देश में व्यापक चुनाव सुधारों की जरूरत पर भी जोर देते हुए कहा कि यह मुद्दा किसी खास पार्टी की हार या जीत का नहीं है।