ठाणे में कपड़ा कारोबारी से 1.62 करोड़ रुपये की ठगी, राजस्थान के दो व्यापारियों पर मामला दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
A textile businessman in Thane was duped of Rs 1.62 crore
A textile businessman in Thane was duped of Rs 1.62 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला कपड़ा कारोबारी से कथित रूप से 1.62 करोड़ रुपये की ठगी को लेकर राजस्थान के दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

निजामपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला कारोबारी का विश्वास जीतने के बाद 13 दिसंबर 2022 से 21 अगस्त 2024 के बीच भिवंडी स्थित उसकी इकाई से 1,62,68,507 रुपये मूल्य का कपड़ा लिया।
 
पुलिस के अनुसार, माल की आपूर्ति होने के बाद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बकाया राशि चुकाने में विफल रहे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि निजामपुरा पुलिस ने महिला कारोबारी की शिकायत के आधार पर जयपुर के दोनों व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया।