Paras Healthcare shares listed with a gain of 4% over the issue price.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी पारस हेल्थकेयर लिमिटेड का शेयर अपने 693 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 720 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 3.89 प्रतिशत अधिक है।
कारोबार के दौरान बीएसई पर शेयर 7.93 प्रतिशत चढ़कर 748 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,007.43 करोड़ रुपये रहा।
पारस हेल्थकेयर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली लगाने के अंतिम दिन 2.23 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 660-693 रुपये प्रति शेयर था।
पारस हेल्थकेयर नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के तहत आठ अस्पतालों का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है।