Gaudium IVF & Women's Health IPO to open on February 20, price range Rs 75-79 per share
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रजनन सेवाएं देने वाली गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड ने अपने 165 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 75-79 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 फरवरी को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में 1.14 करोड़ नए शेयर और करीब 95 लाख शेयर की बिक्री पेशकश शामिल है।
इसके साथ ही, यह प्रजनन देखभाल क्षेत्र में सार्वजनिक बाजारों में प्रवेश करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।
मणिका खन्ना द्वारा स्थापित गौडियम आईवीएफ ने भारत में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी किफायती आईवीएफ सेवाएं उपलब्ध कराकर विस्तार की योजना बना रही है।