एआई की बढ़ती डेटा जरूरतों के लिए नेटऐप ने नया स्टोरेज ढांचा 'नोवस' पेश किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
NetApp introduces new storage infrastructure 'Novus' to meet the growing data needs of AI
NetApp introduces new storage infrastructure 'Novus' to meet the growing data needs of AI

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
डेटा अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी नेटऐप ने बड़े पैमाने के कृत्रिम मेधा (एआई) केंद्रों और जीपीयू अवसंरचना के लिए नया स्टोरेज ढांचा ‘नोवस’ पेश किया है। यह ढांचा एआई प्रणालियों को बहुत बड़ी मात्रा में डेटा तेजी से उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

नेटऐप ने कहा कि नोवस जेटाबाइट स्तर के फाइल सिस्टम और 100 टेराबाइट प्रति सेकंड से अधिक की क्षमता को संभालने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) को लगातार जरूरी डेटा उपलब्ध कराना है, ताकि स्टोरेज की कमी के कारण जीपीयू की क्षमता बेकार न जाए।
 
कंपनी ने कहा कि एआई केंद्रों और जीपीयू-एज-ए-सर्विस प्रदाताओं के तेजी से विस्तार के साथ पारंपरिक स्टोरेज ढांचे में डेटा की आपूर्ति एक बाधा बन सकती है।
 
नेटऐप के मुख्य उत्पाद अधिकारी श्याम नायर ने कहा, ‘‘अगर स्टोरेज सिस्टम जरूरी गति से डेटा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं तो जीपीयू का इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है।’’
 
नेटऐप के मुताबिक, नोवस में स्टोरेज क्षमता, डेटा की गति और फाइल से जुड़ी सूचनाओं को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग बढ़ाया जा सकता है। इससे अरबों फाइल और बड़े एआई डेटासेट को अलग-अलग स्टोरेज सिस्टम बनाए बिना भी संभाला जा सकेगा।