नौशाद अख्तर/पटना
राजनीति करने वाले नेता जब खुद को धर्मगुरु समझने लगते हैं, तो अक्सर विवादित बयान दे बैठते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार की राजनीति से सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान अपने एक बयान के कारण चौतरफा घिर गए हैं। मुस्लिम महिलाओं के पर्दे और शादी की रस्मों पर बोलते हुए उन्होंने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पूरे विवाद ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। देश के आम मुसलमानों से लेकर बड़े इस्लामी धर्मगुरु और राजनीतिक दल इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि हर छोटे बड़े मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है।
क्या है पूरा विवाद और अख्तरुल ईमान ने क्या कहा
यह पूरा मामला बिहार में आयोजित एक जनसभा से जुड़ा हुआ है। इस सभा को संबोधित करते हुए अख्तरुल ईमान ने मुस्लिम शादियों की परंपराओं और महिलाओं के पहनावे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने शादी में दुल्हन का चेहरा दिखाने की रस्म यानी मुंह दिखाई, वलीमा में दिए जाने वाले तोहफों और शादियों में होने वाले दिखावटी खर्चों पर नाराजगी जताई।
AIMIM Bihar President Akhtarul Iman has landed in controversy over his remarks on Muslim wedding traditions and women's clothing. During a public gathering, he questioned practices such as the bride's face-viewing ceremony, gifts at the Walima, and extravagant wedding celebrations. He also sparked outrage by comparing a bride dressed up and seated at a wedding to a Tawaif. A video of his remarks has gone viral on social media. #AkhtarulIman #AIMIM #BiharPolitics #MuslimWomen #BiharNews #PoliticalControversy #PatnaPress
— Patna Press (@patna_press) November 23, 2026
अपनी बात रखते हुए अख्तरुल ईमान भाषा की मर्यादा भूल गए। उन्होंने शादी में सजी धजी बैठी दुल्हन की तुलना तवायफ से कर दी। उन्होंने मंच से कहा कि मुस्लिम औरतों को शादियों में बेहद गलत तरीके से सजाया जाता है। उनके मुंह से निकली इस अभद्र तुलना ने पूरे समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। लोगों का मानना है कि एक जनप्रतिनिधि को महिलाओं के सम्मान के प्रति ऐसी ओछी सोच नहीं रखनी चाहिए।
बवाल बढ़ने पर अख्तरुल ईमान ने दी सफाई
चौतरफा आलोचना और सोशल मीडिया पर बढ़ते गुस्से को देखकर अख्तरुल ईमान ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत में सूफी संतों और महिलाओं के सम्मान की एक बहुत पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने अपनी बात को सही ठहराते हुए कहा कि जिस तरह सिंदूर लगाना धार्मिक आस्था का विषय है, ठीक उसी तरह इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा करने और हिजाब पहनने का नियम है। किसी को भी किसी धार्मिक विद्वान की टोपी का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही किसी महिला का हिजाब फाड़ना चाहिए।
#WATCH | Kishanganj: Bihar AIMIM President Akhtarul Iman says, "... India has a long tradition of Sufi saints and respect for women. Wearing sindoor is a matter of religious faith, and similarly, Islam requires women to observe pardah and wear hijab. No one should disrespect a religious scholar’s cap or tear a woman’s hijab. My comments were intended only for Muslims who wish to follow Islamic teachings, particularly regarding modesty and interactions between men and women..."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
अख्तरुल ईमान ने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी केवल उन मुसलमानों के लिए थी जो इस्लामी शिक्षाओं का पालन करना चाहते हैं। उन्होंने सनातन धर्म और ईसाई धर्म की मान्यताओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह दूसरे धर्मों पर बात नहीं कर सकते, लेकिन अपने धर्म के ज्ञान पर बात जरूर करेंगे।
उन्होंने तर्क दिया कि आलिम के सिर पर टोपी से भी ज्यादा जरूरी यह है कि बेटियां पर्दे में रहें। उन्होंने महिलाओं की तुलना कीमती सामान से करते हुए कहा कि जिस तरह कीमती माल को संदूक या लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है, उसी तरह जवान बेटियों को पर्दे में रखना जरूरी है। उनके अनुसार समाज में बुराइयां तब फैलती हैं जब महिलाएं बिना किसी बंदिश के मिलती जुलती हैं।
इस्लामी धर्मगुरुओं ने बयान को बताया शर्मनाक
अख्तरुल ईमान के इस बयान पर देश के प्रमुख इस्लामी विद्वानों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस तरह की भाषा के लिए हमारे सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है।
#WATCH | Lucknow, UP: On AIMIM Bihar President Akhtarul Iman's remark, Chairman of Islamic Centre of India Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahli said, "The type of language being used by some people has no place in our civilised society, and I think people should not make such a statement and should not use such words. As far as nikah is concerned, it is part of Islamic Shariat, and if a bridegroom is wearing garlands, you can say it is because of the good smell that comes from garlands and nothing else. And as far as giving gifts on the occasion of marriage, walima, or reception is concerned, there is no harm as far as Islamic law is concerned in giving..."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
लोगों को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निकाह इस्लामी शरीयत का हिस्सा है। अगर दूल्हा फूलों की माला पहनता है, तो वह अच्छी खुशबू के लिए होती है। इसके अलावा शादी, वलीमा या रिसेप्शन के मौके पर तोहफे देने में इस्लामी कानून के हिसाब से कोई बुराई नहीं है।
#WATCH | Lucknow, UP: On AIMIM Bihar President Akhtarul Iman's remark, Shia cleric Maulana Saif Abbas says, "...This leader compared Muslim daughters, brides, in fact, to 'tawaifs.' Words fail to express the extent to which this deserves condemnation. He should offer an immediate apology. I believe that women, not just those from the Muslim community, but all women, should boycott his party and never vote for them again, as the mindset he has displayed is truly deplorable. As for the 'topis,' I suggest he start by having his own party president remove his topi—after all, he wears one too. Let him engage in politics while dressed in khadi, a kurta, and pyjama; he should refrain from wearing a topi..."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के नेता और शिया धर्मगुरु मौलाना यूसुफ अब्बास ने भी इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुल्हन की तुलना तवायफों से करना बेहद अफसोसजनक और पूरी तरह गलत है। उन्होंने समझाया कि शादियों में दुल्हन को सजाना, दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधना और खास लिबास पहनाना सदियों पुरानी सामाजिक परंपराएं हैं। हर माता पिता की इच्छा होती है कि बेटी की विदाई बेहतरीन तरीके से हो। यह पूरी तरह से एक सामाजिक रीति रिवाज है, न कि कोई धार्मिक प्रथा।
शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने इस मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बेटियों और बहुओं की ऐसी तुलना करने वाले नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश की सभी महिलाओं से अपील की कि वे ऐसी मानसिकता रखने वाली पार्टी का बहिष्कार करें और उन्हें कभी वोट न दें।
अख्तरुल ईमान द्वारा टोपी का जिक्र करने पर मौलाना सैफ अब्बास ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से टोपी उतरवाकर शुरुआत करनी चाहिए, क्योंकि वे भी टोपी पहनते हैं। नेताओं को टोपी पहनने के बजाय खादी कुर्ता और पजामा पहनकर राजनीति करनी चाहिए।
भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने बोला तीखा हमला
राजनीतिक गलियारों में भी अख्तरुल ईमान के बयान की जमकर आलोचना हो रही है। झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने उन्हें बेहद घटिया इंसान बताते हुए उनके खुद के चरित्र पर सवाल उठाए। राफिया नाज ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही इस्लाम और मुस्लिम समुदाय बदनाम होता है। उन्होंने रांची से खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर अख्तरुल ईमान में हिम्मत है, तो वे सामने आकर मुस्लिम बेटियों के बारे में यह बात कहें। वहां की महिलाएं उन्हें चप्पलों से पीट पीटकर भगा देंगी।
#WATCH | Delhi: On AIMIM Bihar President Akhtarul Iman's remarks, BJP leader Shazia Ilmi says, "His statement is not only nonsensical but also deeply shameful. As a Muslim woman, I take strong exception to it. If he has an issue with how a bride is adorned, is he suggesting that his entire understanding of the faith, of Islam and the Quran, is limited solely to women's attire? How long will he continue to fixate on women's clothing and their physical appearance? Is he not aware that his gaze should not even be directed there in the first place?... This is a truly crude, repulsive, and shameful statement."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने इस बयान को बेतुका और घिनौना बताया। उन्होंने एक मुस्लिम महिला होने के नाते इस पर कड़ी आपत्ति जताई। शाजिया इल्मी ने सवाल किया कि क्या अख्तरुल ईमान की इस्लाम और कुरान की समझ सिर्फ महिलाओं के कपड़ों और उनके रूप रंग तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि एक नेता की नजर महिलाओं के पहनावे पर नहीं जानी चाहिए।
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि भारत जैसे संवैधानिक देश में ऐसे बयान स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि सदियों से कुछ कट्टर सोच वाले लोगों ने शरिया के नाम पर मुस्लिम महिलाओं को चारदीवारी में कैद रखने की कोशिश की है।
लेकिन भारत के संविधान ने मुस्लिम महिलाओं को इतनी ताकत दी है कि आज वे पायलट, डॉक्टर और बॉक्सर बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। दानिश इकबाल ने कहा कि एक विधायक का काम जनता की सेवा करना है, न कि यह तय करना कि महिलाएं क्या पहनें। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शरिया कानून लागू करना है, तो उन्हें अफगानिस्तान, पाकिस्तान या सऊदी अरब चले जाना चाहिए।
#WATCH | Delhi: On Akhtarul Iman's remark, Congress leader Mumtaz Patel says, "It is very, very disgusting to see the so-called representatives of the community, especially coming from a party like the AIMIM that is supposedly representing Muslims, talk so derogatorily about women. Nowhere does Islam demean women like that. The religion or the culture does not treat women this way. There is a whole narrative being spread where statements like these make Islam a very easy target for everyone to condemn. I condemn this statement, and being a Muslim woman, I think it is absolutely, absolutely wrong..."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने भी इस बयान को बेहद घृणित करार दिया। उन्होंने कहा कि खुद को मुसलमानों का प्रतिनिधि बताने वाली पार्टी के नेता ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इस्लाम कहीं भी महिलाओं को नीचा दिखाने की बात नहीं करता।
ऐसे बयान देकर ये नेता जानबूझकर इस्लाम को निशाना बनाने का मौका देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा समाज में नफरत और जहर फैलाने की बात करते हैं। इन्होंने कभी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, शांति और भाईचारे पर बात नहीं की।
ओवैसी की चुप्पी और उत्तर प्रदेश चुनाव पर असर
इस पूरे विवाद के बीच सभी की निगाहें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर टिकी हुई हैं। आमतौर पर अल्पसंख्यकों और मुस्लिम मुद्दों पर मुखर रहने वाले ओवैसी ने अभी तक अपने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कोई सफाई नहीं दी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अख्तरुल ईमान का यह बयान आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। महिला मतदाताओं के बीच इस बयान को लेकर गहरा रोष है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि असदुद्दीन ओवैसी अपने विधायक के इस बयान का बचाव करते हैं या पार्टी की छवि बचाने के लिए उन पर कोई ठोस कार्रवाई करते हैं।