हुंदै मोटर इंडिया ने सितंबर में दर्ज की सर्वाधिक मासिक बिक्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Hyundai Motor India records highest monthly sales in September
Hyundai Motor India records highest monthly sales in September

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हुंदै मोटर इंडिया की निर्यात सहित कुल मासिक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 77,916 इकाई पर पहुंच गई।
 
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सितंबर में घरेलू बिक्री 57,166 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 10.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, निर्यात सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 20,750 इकाई हो गया।
 
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि सितंबर 2026 में घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कुल मासिक बिक्री 77,916 इकाई के अब तक के उच्चतम स्तर पर रही। इसमें सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत की दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई। यह आंकड़ा जुलाई 2026 में दर्ज हमारे पिछले रिकॉर्ड से अधिक है।’’