सितंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 74 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 3.33 लाख इकाई के पार : फाडा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Electric vehicle sales surge 74% to record 3.33 lakh units in September: FADA
Electric vehicle sales surge 74% to record 3.33 lakh units in September: FADA

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 3.33 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान इलेक्ट्रिक कार की बिक्री भी करीब दोगुनी हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाहन डीलरों के महासंघ ‘फाडा’ की ओर से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में देशभर में कुल 3,33,364 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1,91,497 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
 
इस दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 36,108 इकाई रही, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। एक साल पहले की समान अवधि में 18,559 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
 
फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि सितंबर में सभी श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री का यह अबतक का सर्वाधिक मासिक स्तर है। इससे कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 10 प्रतिशत थी।