नागार्जुन की फिल्म ‘King100’ में तब्बू की एंट्री, शूटिंग शुरू

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 28-04-2026
Tabu Enters Nagarjuna's Film 'King100'; Shooting Begins
Tabu Enters Nagarjuna's Film 'King100'; Shooting Begins

 

मुंबई

दिग्गज अभिनेत्री Tabu ने साउथ सुपरस्टार Nagarjuna Akkineni की आगामी फिल्म ‘King100’ से जुड़कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद तब्बू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी।

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “और हम शुरू कर रहे हैं #King100 #Nagarjuna।” इस पोस्ट के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। वहीं, फिल्म के निर्माण से जुड़े Annapurna Studios ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की।

स्टूडियो की ओर से साझा किए गए पोस्ट में तब्बू का भव्य स्वागत करते हुए लिखा गया, “आपका हार्दिक स्वागत है। हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि आप इस खास फिल्म का हिस्सा बनी हैं। आपकी मौजूदगी इस माइलस्टोन फिल्म को और भी खास बना देगी।” इस पोस्ट में नागार्जुन को भी टैग किया गया और फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया गया।

‘King100’ का निर्देशन RA Karthik कर रहे हैं और यह फिल्म अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले बन रही है। हालांकि फिल्म की कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि तब्बू के किरदार को भी फिलहाल गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तब्बू हाल ही में Bhooth Bangla में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Paresh Rawal और Wamiqa Gabbi जैसे कलाकार भी थे। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

इसके अलावा तब्बू निर्देशक Puri Jagannadh की फिल्म ‘Slum Dog 33 Temple Road’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ Vijay Sethupathi मुख्य भूमिका में हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा इसी साल जनवरी में की गई थी, जिसके साथ इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था।

फिल्म ‘Slum Dog 33 Temple Road’ की शूटिंग पिछले साल जुलाई में हैदराबाद में शुरू हुई थी। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें विजय सेतुपति और अभिनेत्री संयुक्ता के साथ अहम सीन फिल्माए जाते हुए दिखे थे।

तब्बू अपने दमदार अभिनय और विविध किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब ‘King100’ में उनकी एंट्री ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया है। फैंस को उम्मीद है कि नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगी।