सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी ने की सगाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Sukriti Kakkar and Shoumik Shetty got engaged
Sukriti Kakkar and Shoumik Shetty got engaged

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गायिका सुकृति कक्कड़ ने कारोबारी शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली।
 
कक्कड़ ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर इसकी जानकारी दी और शादी के प्रस्ताव से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं। शेट्टी ने भी इस पोस्ट को दोबारा साझा किया। दोनों ने मंगलवार को सगाई की।
 
सुकृति कक्कड़ ‘झूमे जो पठान’, ‘कर गई चुल’ और ‘तारे’ जैसे गीतों के लिए जानी जाती हैं।
 
सुकृति की बहन एवं गायिका प्रकृति कक्कड़, गायक अरमान मलिक और गायक स्टेबिन बेन समेत कई हस्तियों ने दोनों को बधाई दी।