आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता सोनू सूद नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और कहा कि उनका फाउंडेशन आने वाले महीनों में भी राहत एवं सहायता जारी रखेगा।
‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, सूद अपने ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम के साथ मंगलवार को नेपाल की राजधानी पहुंचे। वह 26 अगस्त को आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और कंबल लेकर वहां गए हैं।
सूद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों से मिलने आए हैं। हम जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।’’