आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लग गई है। अभिनेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने चोटिल पैर की तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनका पैर काले रंग के प्लास्टर से ढका नजर आ रहा है।
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैंने ‘ब्रेक ए लेग’ (सफलता के लिए शुभकामना देने वाला मुहावरा) को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।” कैप्शन के साथ उन्होंने अस्पताल वाला इमोजी भी लगाया।
हालांकि, अभिनेता ने अपनी चोट के कारण या इसकी गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आए थे।
सिद्धार्थ की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की थी।
करण जौहर ने सलमान से कहा कि वह पहले से अलग और ज्यादा संयमित नजर आ रहे हैं। इस पर सलमान ने मजाक में कहा कि अब समय आ गया है कि वह भी उन सलाहों पर अमल करें, जो वह दूसरों को देते रहे हैं।
एक सप्ताह पहले करण ने एक अन्य पोस्ट में यह भी बताया था कि उन्होंने अपने पिता और निर्माता यश जौहर के साथ इस शो का विचार साझा किया था। यश जौहर का जून 2004 में निधन हो गया था।