शाहरुख खान को एड शीरन के अंग्रेजी गाने के बोल याद करने में मुश्किल हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
Shah Rukh Khan found it difficult to remember the lyrics of Ed Sheeran's English song.
Shah Rukh Khan found it difficult to remember the lyrics of Ed Sheeran's English song.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि उनकी फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ के अंग्रेजी बोल याद रखना उनके लिए आसान नहीं था। इस गाने को ब्रिटिश गायक और गीतकार एड शीरन ने अपनी आवाज दी है।

‘शेप ऑफ यू’ और ‘थिंकिंग आउट लाउड’ जैसे गानों के लिए मशहूर शीरन ने इस गाने के लिए अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची के साथ मिलकर काम किया है। यह गाना दो नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ था।
 
सचिन-जिगर ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई हैं।
 
शाहरुख खान की बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान भी फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी।
 
सुहाना ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक 'ट्रांजिशन वीडियो' साझा किया। वीडियो में वह तैयार होती नजर आ रही हैं और इस दौरान शीरन के गाए ‘तू मिल जाए’ के अंग्रेजी रैप पर गाते दिख रही हैं।