दिलजीत दोसांझ लास वेगास में लैटिन ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
Diljit Dosanjh to perform at the Latin Grammy Awards ceremony in Las Vegas
Diljit Dosanjh to perform at the Latin Grammy Awards ceremony in Las Vegas

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ 2026 के लैटिन ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे जो उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि होगी।
 
लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी ने बृहस्पतिवार को ‘जी.ओ.ए.टी.’ गाने के गायक दिलजीत के 27वें लैटिन ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देने की पुष्टि की। यह समारोह 12 नवंबर को लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में आयोजित किया जाएगा।
 
इस समारोह में कई अन्य मशहूर कलाकार भी प्रस्तुति देंगे, जिनमें करोल जी, बिजारैप, बेबी रैंक्स, बैड ग्याल, मिगुएल कोलोन, डिविनो, डीजे प्रीमियर, ग्रुपो निचे, जे व्हीलर, लिल सुपा, लुइस एनरिके, नैथी पेलुसो और एंजेल ‘कुको’ पेना के नाम शामिल हैं।
 
इस खबर की घोषणा करने वाली लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिलजीत की टीम ने टिप्पणी की, ‘‘पंजाबी आ गए ग्रैमी ओए।’’